Type Here to Get Search Results !

मुआवजा देकर हटाया जाएगा कब्जेधारियों को

रेलिक रिपोर्टर, सीधी.
 
कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने गुलाब सागर महान परियोजना नहर के पास बसे अवैध कब्जाधारियों को उनकी भूमि, मकान एवं पेड़ों के भू-अर्जन की कार्यवाही कर तुरंत वहॉ से हटाने के निर्देश दिये हैं। 


मुआवजा देकर हटाया जाएगा कब्जेधारियों को
गुलाब सागर महान परियोजना नहर के पास अवैध कब्जेधारियों को मुआवजा 
देकर हटाया जायेगा

उन्होंने कहा कि गुलाब सागर से नहर में पानी छोड़ते ही पानी सीपेज होने की संभावना बनी रहती है। ऐसी स्थिति में कच्चे मकान डूब में भी आ सकते हैं। इससे आकस्मिक दुर्घटनाएं घटने की भी संभावना बनी रहेगी। ऐसे में ग्रामीणों के जीवन की सुरक्षा के उद्देश्य से इन्हें उचित मुआवजा देकर वहॉ से हटाने की कार्यवाही करें। कलेक्टर गढ़पाले ने आज झुखरवार, अमरवाह, अमिलिया, जम्हई और तेन्दुआ ग्रामों का सघन भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम शैलेन्द्र सिंह एवं जल संसाधन के कार्यपालन यंत्री आदि थे।