Type Here to Get Search Results !

भ्रष्ट यादव सिंह की गिरफ्तारी के लिए धरना

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
शोसमो के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी फकीरे लाल भोजवाल ने आज भ्रष्ट यादव सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना दिया। 


भ्रष्ट यादव सिंह की गिरफ्तारी के लिए धरना

इस अवसर पर उन्होने कहा कि यादव सिंह देशद्रोही व देश का गद्दार है। जो देश और प्रदेश की जनता को लूटकर अपना खजाना भर रहा था। उन्होने कहा कि इस सरकार में यादव सिंह अकेला नहीं है, यादव सिंह जैसे और भी नौकरशाह हैं, जो सत्ता की छत्रछाया में जनता को लूट कर अरबपति बन रहे हैं। उन्होने कहा कि एक ओर प्रदेश की जनता भूखों मर रही है और दूसरी ओर प्रदेश सरकार के नौकरशाह यादव सिंह के पास अरबों की संपत्ति उस पर सत्ता के संरक्ष्ऋण की कहानी कह रही है। उन्होने कहा कि ऐसे देश द्रोही को अरेस्ट किया जाए और उसकी सारी संपत्ति को गरीबों में बांट दिया जाए।