Type Here to Get Search Results !

स्वयं सेवको ने निकाला पथ संचलन

रेलिक रिपोर्टर, मेघनगर/झाबुआ.

स्वयं सेवको ने निकाला पथ संचलन
शनिवार को शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन निकाला। पथ संचलन स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग, भंडारी चौराहा, सांई चौराहा, कालोनी, बस स्टेंड, आजाद चौक होता हुआ पुन: हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर समाप्त हुआ। पथ संचलन के दौरान स्वयं सेवक ओजस्वी गीत गाते चल रहे थे। इस दौरान नगर में विभिन्न जगह अनेक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।