Type Here to Get Search Results !

खेल मैदान के साथ बनेगा मिनी स्टेडीयम

रेलिक रिपोर्टर, पिटोल/झाबुआ.
 
ग्राम में खेल मेैदान की 25 वर्षो पुरानी मांग को विधायक बनने के एक वर्ष पूर्व ही पूरा करते हुवे विधायक शांतिलाल बिलवाल ने शनिवार को सैकडों ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया। 


खेल मैदान के साथ बनेगा मिनी स्टेडीयम उल्लेखनीय है कि विधायक ने सरकार की योजनाओ में बीआरजीएफ फंड से पिटोल के मैदान के लिये 57 लाख रुपए के फ ंड की जुगत लगाई। विधायक ने बताया कि यहा मैदान ही नहीं बनेगा अपितु यहां पर एक मिनी स्टेडीयम बनाया जाएगा जिसमें खेल गतिविधियां आयोजित की जा सकेगी। जिसके लिये आरईएस को ऐजेंसी बनाया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैेलेस दुबे, युवा उद्यमी महेन्द्रसिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मेजिया कटारा, काना गुंडिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडी उपाध्यक्ष बहादूरसिंह हटीला, पिटोल उपसरपंच कुंवर जितेन्द्रसिंह, बलवनसिंह मेडा, धुलुभई गणावा, विनोद कुमार गाबा, राजेश अरोडा, प्रतिक शाह, बदन नायक, यादवेन्द्रसिंह थे।