Type Here to Get Search Results !

महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष अमित शाह की मंशानुसार भाजपा को विश्व का सबसे बडा राजनैतिक दल बनाने के लिये पूरे देश में भाजपा का सदस्यता का महाअभियान चलाया जा रहा है। 


महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान
इसी कडी में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक रविवार को स्थानीय हाउसिंग बोर्ड स्थित भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि महिला मोर्चे प्रदेश कार्यकारिणी की प्रवक्ता मोहिनी जायसवाल व उर्मिला इंद्रस थी। बैठक में सदस्यता अभियान के अलावा स्वच्छता अभियान के बारे में भी चर्चा कर महिलाओं में स्वच्छता व नैतिकता का बढावा देने की बात कही। बैठक में मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा पडियार, सुनिता भूरिया, केसरी बेन, निवेदिता सक्सेना, रोशन आरा, रईसा कुरेशी, निर्मला हिहोर, प्रतिभा शर्मा उपस्थित थी। उक्त जानकारी निवेदिता सक्सेना ने दी।