रेलिक रिपोर्टर, नानपुर/झाबुआ.
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोैहान द्वारा प्रदेश
भर के विधायको को अपने विधान सभा क्षेत्र के एक गांव को गोद लेने का आव्हान
किया, जिसके तहत अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चोैहान ने ग्राम नानपुर को
गोद लेकर नानपुरवासियों के साथ मिलकर स्वच्छ ग्राम स्वस्थ ग्राम के तहत
नानपुर में बडे स्तर पर सफाई अभियान चलाया। विधायक चौहान ने खुद अपने हाथो
में झाडू उठाकर नगर के व्यस्ततम मार्गो पर पडी गंदगी की साफ सफई की तथा
नालियों में डीडीटी पावडर का छिडकाव किया। विधायक ने नानपुर के आस-पास से
आये कार्यकर्ताओं को अपने-अपने ग्रामों में भी साफ सफई रखने का आव्हान
किया।
विधायक ने नानपुर में चलाया सफाई अभियान
दिसंबर 15, 2014
Tags
