Type Here to Get Search Results !

भगवान व गुरूदेव के चित्र किये स्थापित

रेलिक रिपोर्टर, मेघनगर/झाबुआ.

भगवान व गुरूदेव के चित्र किये स्थापित
स्थानीय मोहनखेडा जैन यात्रिक धर्मशाला प्रागंण स्थित गौडी पार्श्वनाथ मंदिर में गच्छाधिपति आचार्य देव श्रीमद् रविन्द्र सूरीश्वरजी मसा के आज्ञानवुर्ती ज्योतिष सम्राट तीर्थ प्रेरक मुनिश्री ऋ षभचंद्रविजयजी मसा के शिष्य रत्न मुनिश्री रजतचंद्र विजयजी मसा की निश्रा में आयोजित भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत आज आयोजन के लाभार्थी सुरेशचंद्र पूरमणल जैन परिवार के जैन, सीमा जैन, जैकी जैन, पूजा जैन, अंतिमबाला जैेन परिवार द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ भगवान व गुरूदेव के चित्र स्थापित किए तथा भगवान की 108 दीपों से महाआरती उतारी। दोपहर में गुरूदेव की अष्ट प्रकारी पूजन पढाई गई। रात्री में भक्ति भावना हुई तथा भगवान व गुरूदेव की आकर्षक अंग रचना की गई।