Type Here to Get Search Results !

कामयाबी के लिए अलोन में बिपाशा का बिकिनी अवतार

जमीर सिद्दीकी, मुंबई.
 
लंबे समय से एक अदद हिट फिल्म के लिए भूखी बिपाशा बशु ने अब भूत प्रेत की फिल्म में कपडेÞ उतारे हैं। इस उम्मीद में कि, कामयाबी मिलेगी। आने वाली फिल्म अलोन में बिकिनी पहने बिपाशा ने सह कलाकार करन ग्रोवर के साथ अंतरंग सीन दिए हैं। 



कामयाबी के लिए अलोन में बिपाशा का बिकिनी अवतार
करन ग्रोवर के तलाक और बिपाशा के हॉट होने की फैलाई जा रही हैं खबरें

इसी को आगे बढ़ाते हुए नए साल के मौके पर करन और बिपाशा ने अपनी मौज मस्ती की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीरों में बिपाशा पिंक कलर की बिकनी में दिख रही हैं।
बिपाशा-जॉन का रिश्ता टूटने के कुछ दिन बाद ही बिपाशा हरमन बावेजा के नजदीक आईं। फिर दोनों जब अलग हुए तो मीडिया में बिपाशा और हरमन के बीच की दूरी भी सुर्खी बनी। अब चर्चाएं चल रही हैं कि बिपाशा फिल्म अलोन के अपने को-स्टार करन सिंह ग्रोवर के साथ इश्क फरमा रही हैं। 


कामयाबी के लिए अलोन में बिपाशा का बिकिनी अवतार
फिल्म का गाना कतरा में दोनों के बीच बढ़ रही नजदीकियों को साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस रिलेशन को स्वीकार नहीं किया है। बिपाशा और करन ने इस गाने में बेहद ही बोल्ड सीन दिए हैं। बिपाशा ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि अलोन उनकी अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म होगी।
हाल ही में टीवी स्टार करन सिंह ग्रोवर ने ट्वीटर के जरिए अपने फैंस को बताया था कि वह और जेनिफर विंगेट अलग हो रहे हैं। जेनिफर और करन की शादी 2012 में हुई थी। दोनों ही एक जमाने में एकदसरे से बेहद प्यार करते थे। इस तरह से देखा जाए तो करन और बिपाशा फिलहाल दोनों ही अपने-अपने पुराने रिलेशन से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे और दोनों को नए साथी की तलाश भी थी।