Type Here to Get Search Results !

खुजनेर पहुंचे शिवराज, कहा- गणतंत्र दिवस को हुई घटना में सिमी का हाथ

राजगढ़
 खुजनेर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में फिल्मी गाने के दौरान एक वर्ग विशेष द्वारा किए गए विवाद में घायल हुए स्कूली बच्चों एवं पीड़ित लोगों से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रात 9 बजे मुलाकात की। गणतंत्र दिवस पर हुई घटना के बाद से खुजनेर नगर पूरी तरह से 4 दिन से बंद है। पूरे नगर में धारा 144 लागू है, ऐसे में शिवराज ने खुजनेर से दो किलोमीटर दूर ग्राम भीलखेड़ी में पीड़ित लोगों से मुलाकात की और जनसभा को संबोधित किया।

शिवराज सिंह ने कहा कि  7 दिन में खुजनेर की घटना को लेकर दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इस घटना के तार सिमी से जुड़े हैं। मंच पर स्कूली बच्चों से जब शिवराज मिल रहे थे और बच्चों से उस दिन की घटना की जानकारी ले रहे थे, इसी दौरान एक स्कूली छात्रा घटना बताते-बताते रोने लगी। शिवराज ने कहा घटना बहुत चिंताजनक है। लेकिन मैं कुछ कहूं उसके पहले मैं अपनी बेटियों से बेटों से उन बच्चों से जोश कार्यक्रम में मौजूद थे मैं पहले उनसे ही चर्चा करना चाहता हूं क्योंकि क्योंकि हम कोई हंगामा खड़ा करने नहीं आए हम जबरदस्ती कोई आंदोलन करने नहीं आए हम कानून का सम्मान करने वाले लोग हैं। लेकिन यहां जो हुआ क्या वो सहन करने लायक है।