Type Here to Get Search Results !

100 फीट गहरी खाई में मिली जली कार, सीट के नीचे मिला कंकाल, इंदौर के व्यापारी के होने का शक

इंदौर
 खुड़ैल थाना क्षेत्र में रविवार को लगभग 100 फीट गहरी खाई में एक जली हुई कार और नर कंकाल बरामद किया गया। कार के नंबर के आधार पर जांच की गई तो कार इंदौर के व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड निकली। पूछताछ में पता चला है कि जिस व्यक्ति की कार है उसका दोस्त 4 फरवरी को उसे लेकर गया था जो की लापता है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

madhya pradesh burnt car with human remains found in a 100 feet dungeon could be indore businessman

पुलिस के अनुसार रविवार को खुडैल के पास मुहाड़ा घाट पर खाई में जली हुई कार (एमपी09-सीएन 9811) के अंदर नर कंकाल बरामद किया गया था। कार इंदौर के ट्रैवल कारोबारी की है जिसे उसका दुकानदार दोस्त राजेश परिहार 4 फरवरी को लेकर गया था। 
जांच में पता चला कि स्कीम नंबर-71 में रहने वाला राजेश पिता बद्रीलाल परिहार चार फरवरी से लापता है। राजेश की पत्नी ने 7 फरवरी को राजेश की गुमशुदगी अन्नपूर्णा थाने में दर्ज कराई थी।
राजेश के परिजनों ने कार और कंकाल देखकर प्रारंभिक रूप में कंकाल राजेश का होने की पुष्टि की है। हालंाकि पुलिस का कहना है कि डीएनए टेस्ट होने के बाद ही शव की पुष्टि हो सकेगी।
कई लोगों से ले रखा था कर्जा
जांच में यह बात सामने आई है कि राजेश ने बैंक समेत कुछ सूदखोरों से लाखों रुपए का कर्ज ले रखा था। वह कर्ज चुकाने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहा था।
यह बात भी पता चली है कि राजेश एक कर्ज चुकाने के लिए दूसरा कर्ज लेता था इसके साथ ही उसके तांत्रिक के पास जाने की जानकारी भी हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि तांत्रिक के चक्कर में पड़कर वह दोमुंहे सांप की तलाश कर रहा था।