Type Here to Get Search Results !

सात दिन बाद भी जुड़वा भाइयों का नहीं मिला सुराग, अब विधानसभा में आएगा मामला

सतना
 चित्रकूट में मंगलवार (12 फरवरी) को दो जुड़वा बच्चों के अपहरण के मामले में पुलिस सात दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस सुराग देने वाले को 80 हजार रुपए का इनाम की घोषणा कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक अब इस मामले को मंगलवार को विधानसभा में उठाएंगे।
mp news satna two student kidnap on gun point from school bus in chitrakoot
बच्चों के परिजन किसी अनहोनी से डरे हुए हैं। मंगलवार को दोपहर करीब 12.25 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर तेल व्यापारी ब्रजेश रावत के दो मासूम जुड़वां बेटों प्रियांश (5) और श्रेयांश (5) को अगवा कर लिया था। मामले में डकैत बबली कोल गिरोह का नाम सामने आ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर ने दलबल के साथ चित्रकूट पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया था तथा बदमाशों की तलाश में जंगल में पुलिस पार्टियां उतार दी थीं। बच्चों के पिता ब्रजेश रावत का चित्रकूट के बड़े तेल कारोबारी हैं।

सद्गुरु सेवा संघ ने घोषित किया 1 लाख का इनाम : चित्रकूट अपहरण कांड के दोनों अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी और अपह्रत बच्चों की सकुशल वापसी में मदद करने के लिए सद्गुरु सेवा संघ जानकीकुंड ने 1 लाख के नगद इनाम की घोषणा की है। 

विधायक दल की बैठक में हुई चर्चा: रविवार को भाजपा कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि हम चित्रकूट में हुए बच्चों के अपहरण के मामले को सदन में उठाएंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। भाजपा विधायकों का कहना है कि सोमवार को सदन की कार्यवाही पुलवामा में शहीदों को श्रद्धांजलि के बाद स्थगित कर दी गई। अब इस मामले को मंगलवार को सदन में उठाया जाएगा। 

इन्हें करें सूचित: अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट (कर्वी)बलवीर चौधरी ने मोबाइल नंबर 9454401039 के अलावा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी के मोबाइल नंबर 9454403205 या फिर सोशल मीडिया सेल के मोबाइल नंबर 7839855309 पर सूचित किए जाने का आग्रह किया है।