Type Here to Get Search Results !

हंगामे के बीच कार्यपरिषद की बैठक में 52 करोड़ के घाटे का बजट पेश, कुल बजट 306 करोड़ का

इंदौर
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी कार्यपरिषद की बैठक हंगामे और प्रदर्शन के बीच  शुरू हुई। बैठक में यूनिवर्सिटी का 52 कराेड़ रुपए का घाटे का बजट पेश किया गया। कुल बजट 306 करोड़ रुपए का है। यूनिवर्सिटी की इस बैठक में 21 मुद्दे रखे गए हैं। इसमें सबसे अहम यह है कि उस प्रस्ताव काे पास किया जाएगा, जिसके तहत छात्रों को दो दिन में डिग्री और 4 घंटे में माइग्रेशन मिल जाएगा। इसके अलावा भी बैठक में कई अहम विषय हैं। इन पर चर्चा कर निर्णय शाम तक होंगे। इधर, बैठक से पहले सेल्फ फायनेंस कर्मचारी संघ, छात्र संगठन की तरफ से हंगामा किया गया।
budget of 52 million losses was presented in the meeting of the Council of Workers
कार्यपरिषद की बैठक कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक नालंदा परिसर में हो रही है, इसमें बजट पर लंबी चर्चा होगी। पिछले साल 280 करोड़ रुपए का बजट था, इस बार 26 करोड़ रुपए ज्यादा का बजट है, लेकिन घाटा भी दो गुना हो गया है। फिलहाल यूनिवर्सिटी बजट पर चर्चा के दौरान कई बड़े फैसलों की घोषणा कर सकती है। इसमें नई बिल्डिंग बनाने से लेकर नए विभाग शुरू करने तथा कुछ कोर्स की फीस बढ़ाने जैसा फैसला शामिल है।