Type Here to Get Search Results !

इंदौरी दूल्हे को अपने लिए होटल में चाहिए था अलग से कमरा, कहासुनी में चल गए चाकू, बैरंग लौटा दी बारात

रतलाम
आनंद कॉलोनी निवासी एक परिवार में रविवार को निकाह की खुशियों का माहौल था। सभी इंदौर से आने वाली बारात का इंतजार कर रहे थे। बारात आने के बाद जमातखाने और दूल्हे को रिश्तेदार के घर ठहराया। दूल्हे को यह बात नगवारागुजरा और उसने हंगामा कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि चाकू चल गए। दुल्हन पक्ष के दो तथा दूल्हा पक्ष के एक युवक को चाकू लगा है। क्षेत्र से गुजर रहे एसपी गौरव तिवारी ने विवाद होते देखी तो पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। स्टेशन रोड पुलिस पहुंची और समझाइश दी। बारात बिना निकाह के बैरंग लौट गई। 25 जनवरी को इंदौर से ही एक युवक की बारात आई थी। इसमें भी विवाद हो गया था और उसे बैरंग लौटना पड़ा था।
हमले में घायल दूल्हा और परिजन।
आनंद कॉलोनी निवासी परिवार की दो बेटियां व दो बेटे हैं। बड़ी बेटी का निकाह इंदौर के खजराना क्षेत्र निवासी आदिल शेख पिता कासम शेख से तय हुआ। दूल्हा होटल में रुकवाने के साथ छोटी-बड़ी मांगें करने लगा। इसे लेकर विवाद हो गया। दूल्हे के भाई जफर ने चाकू निकाला और हरसद पिता अकरम निवासी शेरानीपुरा को मार दिया। चाकू की छीनाझपटी में अब्दुल समद पिता अब्दुल वहाब तथा दूल्हे के पक्ष के रमजान पिता कासम निवासी इंदौर को चोट आई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। मामला शांत होने पर बारात बगैर निकाह के लौट गई। दुल्हन के परिजन ने बताया सगाई के बाद से दूल्हा पक्ष की ओर से फरमाइशें आने लगी थीं। सगाई में 10 हजार रुपए दिए थे। आदिल इंदौर में खिचड़ा बनाकर बेचता है।
दूल्हे वाले बाले- हमारी शिकायत नहीं सुनी : दूल्हे के परिजन ने बताया दुल्हन के रिश्तेदारों ने दूल्हे आदिल शेख व परिवार के अन्य सदस्यों से मारपीट की है। हमने शिकायत पुलिस से की लेकिन उन्होंने हमारी सुनवाई नहीं की।
सिर पर पल्लू रखने की बात के विवाद में लाैटा दी थी इंदौर की बारात : रतलाम में इसके पहले 25 जनवरी काे शादी के लिए सगाई की रस्म शुरू होने से पहले सिर पर पल्लू रखने की बात पर हुए विवाद के बाद इंदाैर की बारात काे रतलाम की बेटी ने बैरंग लाैटा दिया था। 25 दिन में यह दूसरा मामला है जब इंदाैर के दूल्हे काे रतलाम से बिना दुल्हन के लाैटना पड़ा।