Type Here to Get Search Results !

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, चार घायल, तीन की हालत गंभीर

इंदौर
 रविवार दोपहर एमआर-10 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों में तीन युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।जानकारी के अनुसार हादसा रविवार दोपहर एमआर-10 बायपास जाने वाले मार्ग पर हुआ। यहां तेज गति से चल रही एक कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने से कार हवा में गुलाटी खाते हुए एक पेड से टकराकर पलट गई। 
जानकारी के अनुसार कार में चार युवक सवार थे जो हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार तीन युवकाें की हालत गंभीर बनी हुई है। 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार किसी राजस्व अधिकारी की बताई जा रही है। वहीं हादसे में घायल एक युवका का नाम पार्थ गुप्ता बताया जा रहा है। पुलिस युवकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।