Type Here to Get Search Results !

बिजली कंपनी के डिप्टी जीएम की कार पलटी; डेढ़ साल के बेटे की मौत

शिवपुरी
 झांसी में शादी समारोह में शामिल होकर शिवपुरी लौट रहे बिजली कंपनी के अधिकारी की कार शुक्रवार सुबह पलट गई। हादसे में अधिकारी के डेढ़ साल के बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे में अधिकारी बाल बाल बच गए।
 शिवपुरी में कार हादसे में बिजली डिप्टी जीएम की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के मुताबिक, राहुल साहू बिजली कंपनी में उप महाप्रबंधक के पद पर शिवपुरी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी नेहा और डेढ़ साल का बेटा कार में उनके साथ थे। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में खूबत घाटी के मोड़ पर गाड़ी के सामने जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार दो-तीन बार पलटी खाकर नीचे गिर गई।
नशे में धुत पिकअप ड्राइवर ने टक्कर मारी, दो महिलाओं की मौत
जिले के पिछोर कस्बे में खनियांधाना तिराहे पर गुरुवार की दोपहर पिकअप चालक ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए दो महिलाओं व युवक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि स्कूटी सवार युवक घायल है। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक खनियांधाना तिराहा पिछोर पर गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे गजौरा की ओर से खाली क्रेट लेकर आ रही पिकअप ने महिला सियाबाई पत्नी स्वर्गीय भागीरथ झा निवासी गूगरी को टक्कर मार दी। दस कदम दूरी पर स्कूटी में टक्कर मार दी। जिस पर मोहित झा पुत्र नंदकिशोर झा पिछोर और कमला बाई निवासी रखोरा सवार थे। सियाबाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।