Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस के कलंक बने कंप्यूटर बाबा और मिर्ची बाबा: लोकसभा चुनाव में दिग्विजय की हार होते ही गायब

भोपाल। लोकसभा चुनाव-2019 में भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की करारी हार के बाद से ही कंप्यूटर बाबा और मिर्ची बाबा गायब हो गए हैं।                                                                                                                                                                          


लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को मध्यप्रदेश में भाजपा ने 29 सीटों में से 28 सीटों पर जीत हासिल की। भोपाल से दिग्विजय सिंह को भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जबर्दस्त अंतर से हरा दिया। इसके बाद से ही मिर्ची यज्ञ करने वाले स्वामी वैराग्यानंद और धूनी रमाने वाले कम्प्यूटर बाबा गायब हैं। दोनों ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है। मिर्ची यज्ञ करने वाले स्वामी वैराग्यानंद ने दावा किया था कि अगर दिग्विजय हारे तो वे जिन्दा समाधि ले लेंगे।
इसी के चलते चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर वैराग्यानंद का वीडियो वायरल हुआ और उनके नंबर पर लोगों ने फोन लगाकर यह पूछना शुरू कर दिया कि वे समाधि कब लेंगे? उनके मिर्ची यज्ञ ने काम क्यों नहीं किया?

स्वामी द्वारा दिग्विजय की हार पर समाधि लेने का दावा करने के बाद उनका एक आॅडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। कॉल करने वाला उनसे पूछ रहा है कि उनके मिर्ची हवन से कुछ क्यों नहीं हुआ और अब वे कब समाधि लेने वाले हैं? 
इस पर मिर्ची बाबा नाराज हो जाते हैं और नसीहत देते हैं कि ये पूछने वाले तुम कौन होते हो। मैंने उनका ठेका नहीं ले रखा है। बाबा ने कॉल करने वाले व्यक्ति से कहा कि कोर्ट में जाकर मेरे खिलाफ केस कर दो। 
दूसरी तरफ भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कंप्यूटर बाबा का भी यही हाल है। दिग्विजय सिंह के लिए बाबाओं द्वारा धार्मिक अनुष्ठान करवाने वाले कंप्यूटर बाबा का मोबाइल भी परिणाम घोषित होने के बाद से स्विच आॅफ है। उन्होंने भी कांग्रेस की जीत का दावा किया था।
बता दें कि दिग्विजय सिंह के लिए यज्ञ-अनुष्ठान करने वाले महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद को निरंजनी अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। वैराग्यानंद ने दिग्विजय की जीत के लिए लाल मिर्च से यज्ञ किया था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.