जबलपुर। जबलपुर में होमगार्ड में पदस्थ एक एएसआई ने आज तड़केÞ अपने घर के बाहर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
हनुमानताल थाना प्रभारी आरके सोनी ने बताया कि भोला नगर स्थित फकीर चंद्र का अखाड़ा के समीप रहने वाले एएसआई दुलीचंद कोटीकार (42) ने तड़के लगभग साढ़े तीन बजे घर के बाहर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उसके शव को फंदे से झूलते देखा तो पुलिस को सूचित किया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण बीमारी को बताया है। उन्होंने बताया कि वह डायबिटीज, रक्तचाप व हाईपर टेंशन की बीमारी से पीड़ित था, जिसका उल्लेख उसने अपने सुसाइड नोट में किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं मृतक एएसआई की बीबी तीरन बाई ने बताया कि बीमारी के बाद भी खरगोन में चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी, जिसके लिए रवाना होना था। इसी से परेशान थे और ड्यूटी कैंसल नहीं होने से और परेशान हो गए थे। शायद इसी वजह से आत्महत्या की होगी।