Type Here to Get Search Results !

स्टार मोमेंट / 83 की शूटिंग में व्यस्त रणवीर सिंह ने लंदन में फैन्स के साथ ली सेल्फी

मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग लंदन में हो रही है। इस दौरान एक्टर के फैन्स उनसे मिलने पहुंचे। रणवीर ने खुद उनसे मोबाइल लेकर अपने फैन्स के साथ सेल्फी क्लिक की। फोटो में रणवीर की फीमेल फैन्स नजर आ रहीं हैं।
फैन्स के कैमरे से ली सेल्फी
रणवीर ब्लैक राउंड नेक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक फंकी सन ग्लासेस लगा रखे हैं। उनकी फीमेल फैन्स व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रहीं हैं। एक्टर हमेशा से ही अपने फैन्स की काफी रिस्पेक्ट करते हैं और यहां भी उन्होंने ऐसा ही किया। 83 का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। ये फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है। रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में नजर आएंगे तो वहीं कपिल की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। ये अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।
दीपिका निभा रहीं ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार
रणवीर-दीपिका के अलावा फिल्म में अमी व्रिकम, साकिब सलीम, हार्डी संधु, चिराग पाटिल, साहिल खट्टर और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं। रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो 83 के बाद रणवीर करण जौहर की फिल्म तख्त की शूटिंग में जुटेंगे। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। रणवीर के अलावा विकी कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर खान और जाह्नवी कपूर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.