Type Here to Get Search Results !

कॉन्सर्ट से निकले सिंगर गुरु रंधावा पर एक व्यक्ति ने किया हमला, सिर में चार टांके आए

मुंबई।  सिंगर गुरु रंधावा पर हाल ही में वेंकूवर कनाडा में एक जानलेवा हमला हुआ जिसमें गुरु को चोट भी पहुंची और उनके सर पर 4 आए हैं। गुरु भारत लौट आएं हैं और उन्होंने इस हादसे के बाद कहा कि वो अपने वतन में सुरक्षित महसूस करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरु रविवार रात जब एक कॉन्सर्ट में परफॉरमेंस देकर लौट रहे थे तो एक अंजान शख्स ने उनपर हमला कर दिया। गुरु जब क्वीन एलिजाबेथ थिएटर से बाहर निकल रहे थे तो एक व्यक्ति ने उनके सिर पर हमला किया। इस हमले में गुरु बाल-बाल बच गए। लेकिन उनकी आंख पर चोट आई है। गुरु को सिर में चार टांके आए हैं। वो इंडिया लौट आये हैं और उन्होंने कभी भी कनाडा न जाने की कसम खा ली है।
कॉन्सर्ट में भी गुस्से में था शख्स: रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला गुरु पर 28 जुलाई को हुआ जब वह वेंकूवर कनाडा में अपना कंसर्ट कर रहे थे। इस कंसर्ट के दरमियान एक पंजाबी शख्स बार-बार स्टेज पर आने की कोशिश कर रहा था। जब उसे स्टेज पर जाने का मौका नहीं मिला तो उसने बैक स्टेज जाके स्टाफ और बाकी लोगों से झगड़ा किया। यह आदमी वहां के लोकल प्रमोटर सुरेंद्र संघेरा के जान पहचान का था। सुरेंद्र ने उस आदमी के बुरे बर्ताव की वजह से शो से बाहर निकाल दिया था। लेकिन शो खत्म होते ही वो शख्स गुरु के पास जा पहुंचा और उन पर हमला कर दिया।
सिंगर प्रीत हरपाल ने शेयर की घायल गुरु की फोटो: पंजाबी सिंगर-एक्टर प्रीत हरपाल ने इस घटना की जानकारी फेसबुक पर देते हुए घायल गुरु की फोटो शेयर करते हुए लिखा-पता नहीं, समाज किस ओर जा रहा है। कहा जा रहा है कॉन्सर्ट पर गुरु के साथ प्रीत भी थे। गुरु ने लाहौर, पटोला, हाई रेटेड गबरू जैसे हिट पंजाबी गाने गाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.