Type Here to Get Search Results !

धोनी बुलेटप्रूफ जैकेट, एके-47 और 19 किलो सामान के साथ गश्त करेंगे, सैनिकों के साथ बैरक में रहेंगे

नई दिल्ली। पूर्व कप्तान लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को कश्मीर में आतंकवाद विरोधी यूनिट में पहली बार तैनात होंगे। वे पैरा कमांडो की बटालियन में 15 दिन ड्यूटी करेंगे। 15 अगस्त भी वहीं मनाएंगे। उसके बाद ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु चले जाएंगे। आतंकवादग्रस्त इलाके मेंं धोनी को 19 किलोग्राम वजनी साजो-सामान लेकर चलना पड़ेगा।

पैरा कमांडो की जिस बटालियन में धोनी तैनात होंगे, वह मिले-जुले सैनिकों की यूनिट है। वहां देश के हर इलाके से आए करीब 700 सैनिक हैं। इनमें गोरखा, सिख, राजपूत, जाट जैसी सभी रेजीमेंट के सैनिक शामिल हैं। यहां धोनी को दिन-रात दोनों शिफ्टों में ड्यूटी करनी होगी।
सैनिकों के साथ बैरक में रहेंगे
धोनी ऑफिसर्स मैस की जगह 50-60 सैनिकों के साथ बैरक में ही रहेंगे। ऐसा धोनी खुद चाहते थे। वे सैनिकों के लिए बने क्यूबिकल में ही नहाएंगे। स्वादिष्ट बटर चिकन के लिए जानी जाने वाली इस बटालियन में हफ्ते में तीन दिन धोनी को चिकन मिलेगा। धोनी को 2011 में सेना की टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.