Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री राठौर ने खेतों में पहुँचकर देखीं क्षतिग्रस्त फसलें


भोपाल।  वाणि‍ज्यिक कर मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा है कि अति-वृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार पूरा मुआवजा दिया जायेगा। श्री राठौर ने आज निवाड़ी जिले में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का खेतों में पहुँचकर निरीक्षण के दौरान किसानों को यह जानकारी दी।

मंत्री श्री राठौर ने ग्राम दुर्गापुर मौजा, विरौराखेत, राजापुर, मकारा, जुगराई एवं वासबान सहित अनेक ग्रामों में अधिकारियों और किसानों के साथ खेतों में जाकर फसलों को देखा।