Type Here to Get Search Results !

सरकार ने भोपाल में खोले प्याज के स्टॉल; 50 रुपए किलो बेचा जा रहा है प्याज


भोपाल। प्याज के बढ़ते दामों से राहत देने के लिए कमलनाथ सरकार ने अब खुद प्याज बेचने का फैसला किया है। गुरुवार को भोपाल में प्याज के 4 सरकारी स्टॉल खोले लगाए गए। इन स्टॉल पर प्याज 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेची जा रही है। हर ग्राहक एक बार में दो किलो प्याज एक साथ ख़रीद सकता है।

प्याज के बेतहाशा बढ़ोत्तरी से लोग परेशान है। मंडियों में प्याज के भाव में 90 से 100 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं। लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने प्याज बेचने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने राजधानी में चार स्थानों पर प्याज के स्टॉल खोले हैं। इन सरकारी दुकानों पर 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेची जा रही है।

बीएचईएल पिपलानी में 12 क्विंटल, कोलार रोड चूनाभट्टी में 5 क्विंटल, बैरागढ़ में 10 क्विंटल और विट्टन मार्केट में 12 क्विंटल ले सकते हैं। राजधानी भोपाल में प्याज के 4 स्टॉल खोले गए हैं। इन पर एक बार में कोई भी व्यक्ति दो किलो तक प्याज खरीद सकता है।

प्याज के दाम कम करने के लिए सरकार ने कुछ और कदम उठाए हैं। व्यापारियों के लिए प्याज भंडारण की सीमा तय कर दी गयी है। अब वो एक बार में 100 क्विंटल से ज़्यादा प्याज अपने स्टॉक में जमा नहीं कर पाएंगे। इससे ज्यादा का स्टॉक रखने पर प्रशासन, व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजधानी भोपाल के बाद प्रदेश के और भी कई और शहरों में प्याज के सरकारी स्टॉल खोले जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.