Type Here to Get Search Results !

सांसद प्रज्ञा संसदीय समिति में शामिल, कांग्रेस का तंज- मोदी ने उन्हें दिल से माफ कर दिया


नई दिल्ली। अक्सर विवादों में रहने वालीं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मामलों की संसदीय समिति में शामिल किया गया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, प्रज्ञा रक्षा मामलों की 21 सदस्यीय समिति का हिस्सा होंगी। इसकी अगुआई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस मामले पर विवाद हो गया है।

कांग्रेस ने इस मामले से संबंधित एक खबर को ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज किया, ‘‘आखिरकार मोदी जी ने प्रज्ञा ठाकुर को दिल से माफ कर ही दिया! आतंकी हमले की आरोपी को रक्षा मंत्रालय की समिति में जगह देना उन वीर जवानों का अपमान है, जो आतंकवादियों से देश को महफूज रखते हैं।’’
प्रज्ञा के बयान की आलोचना हुई थी
प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। इस बयान को लेकर प्रज्ञा की आलोचना हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस बयान के लिए मैं उन्हें (प्रज्ञा ठाकुर) कभी भी दिल से माफ नहीं कर पाऊंगा। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.