नई दिल्ली। भारतीय रेल मंत्रालय ने यात्री किराए में बढ़ोतरी की है। मंगलवार को भारतीय रेलवे कॉन्फ्रेंस एसोसिएशन ने यात्री किराए को दर्शाती एक टेबल प्रकाशित की। 1 जनवरी 2020 से यह वृद्धि लागू हो जाएगी। टेबल के आधार पर किराए में प्रति किमी 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि एसी क्लास में सफर करने वालों के लिए 4 पैसे प्रति किमी जबकि स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्री के लिए 2 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है।
