Type Here to Get Search Results !

अधीर रंजन ने मोदी-शाह के लिए कहा- रामू-श्यामू गुमराह करने में मास्टर; ये क्या कहते हैं, इस पर ध्यान देना होगा


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एनआरसी पर प्रधानमंत्री अमित शाह और गृहमंत्री अमित शाह को जनता को गुमराह करने में मास्टर करार दिया। चौधरी ने मोदी और शाह के बयानों में विरोधाभास का जिक्र करते हुए कहा- ये रामू-श्यामू क्या कहते हैं और क्या नहीं, हमें इसका ध्यान रखना पड़ेगा। इससे पहले चौधरी ने गृहमंत्री अमित शाह को घुसपैठिया कहा था, जिस पर संसद में भी काफी हंगामा हुआ था।

इधर, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधती रॉय ने बुधवार को दिल्ली में लोगों से नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) में झूठी जानकारी देने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘वे आपके घर आएंगे, आपसे नाम, फोन नंबर और आधार या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज मांगेंगे। हमें इसके खिलाफ लड़ना है। जब वे आएं तो आप उन्हें गलत नाम और पता बताएं। पता पूछें तो कहें कि 7 रेसकोर्स रोड है। बहुत कुछ समाप्त करने की जरूरत है। हम लाठी और गोलियां खाने के लिए पैदा नहीं हुए हैं।’’
विपक्षी पार्टियां एनआरसी का वरोध करें: रॉय
रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर देश से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा- एनपीआर के तहत सरकार नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) के लिए डाटा जुटा रही है। एनआरसी से देश के मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। देश की विपक्षी पार्टियों को इसका विरोध करना चाहिए।
गृह मंत्री एनपीआर पर देश को गुमराह कर रहे: ओवैसी
एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह एनपीआर पर देश को गुमराह कर रहे हैं। एनपीआर और एनआरसी में कोई अंतर नहीं है। देश की सभी विपक्षी पार्टियों को इसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए।
Tags