Type Here to Get Search Results !

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय समिति गठित

भोपाल। राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय समिति का गठन किया है। यह समिति मुख्यमंत्री बागवानी एवं खाद्य प्र-संस्करण योजना के नीतिगत निर्णय के अधीन सभी ऑपरेशनल बिन्दुओं पर निर्णय लेने के लिये सक्षम होगी। समिति मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक एवं भूमि, भवन नियम प्रबंधन 2015 में ऐसे समस्त संशोधनों का अनुमोदन कर सकेगी, जो उद्यानिकी क्लस्टर के लिए आवश्यक होगा।

समिति में प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव ऊर्जा, प्रमुख सचिव कृषि, प्रमुख सचिव उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन को सदस्य मनोनीत किया गया है। आयुक्त उद्यानिकी समिति के सदस्य सचिव होंगे।