Type Here to Get Search Results !

अर्पिता खान की बेटी की पहली तस्वीरें, पति आयुष ने लिखा - खूबसूरत दुनिया में तुम्हारा स्वागत है आयत


मुंबई। अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की बेटी आयत की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। आयुष ने खुद अपनी नन्ही बेटी आयत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है और कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। आयुष ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''इस खूबसूरत दुनिया में तुम्हारा स्वागत है आयत, तुम हम सब की जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आई हो। उम्मीद है तुम सबकी जिंदगी को आगे भी खुशियों और उत्साह से भर दोगी।''

27 दिसंबर को हुआ था जन्म: आयत शर्मा का जन्म 27 दिसंबर, 2019 को हुआ था। यह दिन खास इसलिए था क्योंकि इसी दिन आयत के मामा और अर्पिता के भाई सलमान खान का जन्मदिन होता है। इस साल सलमान के 54वें जन्मदिन पर अर्पिता ने उन्हें बर्थ-डे गिफ्ट देने के लिए अपनी डिलिवरी 27 दिसंबर को सी-सेक्शन से करवाई थी। आयत के अलावा अर्पिता और आयुष का एक 3 साल का बेटा भी है जिसका नाम आहिल शर्मा है।

सलीम खान ने रखा नाम: अर्पिता-आयुष की बेटी को आयत नाम सलीम खान ने दिया है। एक इंटरव्यू में सलमान खान ने खुलासा किया था कि अगर उनकी बेटी होती तो उसका नाम आयत होता लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अर्पिता की बेटी को यह नाम मिल गया।अर्पिता सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं जिन्हें पूरा खान परिवार बेहद प्यार करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.