Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह द्वारा ग्राम भेंसोला में 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का लोकार्पण


भोपाल। ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने उज्जैन जिले के गांव भेंसोला में 132/33 के.व्ही. उपकेंद्र का लोकार्पण किया।  उन्होंने कहा कि किसानों  को निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार का लक्ष्य है।

मंत्री श्री सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लगभग 18 लाख किसानों के बिजली के बिल आधे किये गये हैं। साथ ही, 97 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को इंदिरा गृह ज्योति योजना से लाभान्वित किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि नागदा में 132 केवी का उप केंद्र खोला जाएगा।