Type Here to Get Search Results !

हाई स्कूल परीक्षा में गलत प्रश्न पर 2 शिक्षक निलंबित

भोपाल। प्रदेश में हाई स्कूल परीक्षा 2020 के सामाजिक विज्ञान के प्रश्न-पत्र में आजाद कश्मीर का विसंगतिपूर्ण एवं आपत्तिजनक उल्लेख किये जाने पर सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल श्री अनिल सुचारी ने व्याख्याता नितिन सिंह जाट और रजनीश जैन को निलंबित कर दिया है। दोनों व्याख्याता के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

व्याख्याता नितिन सिंह जाट शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायसेन इस प्रश्न-पत्र के पेपरसेटर और रजनीश जैन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर मॉडरेटर थे।