Type Here to Get Search Results !

श्री विवेक जौहरी पुलिस महानिदेशक नियुक्त

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री विवेक जौहरी को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर प्रदेश का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। श्री जौहरी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक विशेष पुलिस महानिदेशक सायबर सेल श्री राजेन्द्र कुमार अपने वर्तमान कार्य के साथ पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सम्पादित करेंगे। वर्तमान पुलिस महानिदेशक श्री वी.के. सिंह को संचालक खेल एवं युवा कल्याण पदस्थ किया गया है।