Type Here to Get Search Results !

जब चीन ने दुनिया को आगाह किया, तब कोरोना के 34 मामले थे, पिछले सौ दिनों में मामले 45 हजार गुना बढ़ गए


नई दिल्ली। 2020 की शुरुआत के एक दिन पहले से शुरू हुआ कोरोनावायरस का प्रकोप अब 100 दिन पूरे कर चुका है। चीन ने 31 दिसंबर को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन को इस रहस्यमय बीमारी को लेकर अलर्ट किया था। तब चीन में कोरोनावायरस के संक्रमण के मात्र 34 मामले थे। पिछले 100 दिनों में ये मामले 45,000 गुना बढ़ गए। इस वायरस से पहली मौत चीन में 9 जनवरी को हुई थी। अब 3 महीने के बाद दुनियाभर में 89 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। पूरी दुनिया में 1,532,439 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अरबों लोग घरों में कैद हो गए हैं, दुनियाभर की अर्थव्यवस्था खतरे में है। इस वायरस से सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं। खास बात यह है कि इटली में 55वें दिन (23 फरवरी 2020) पहली बार तीन मौतें हुईं थीं। इसके बाद के 45 दिनों में यहां 17,669 लोगों की मौत हो गई। भारत में इस वायरस से पहली मौत 11 मार्च को हुई थी। आइये जानते हैं इस वायरस की शुरुआत से अब तक क्या-क्या हुआ?

दिन-1, केस- 34 (31 दिसंबर 2019)
चीन ने वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) को पहली बार अलर्ट किया कि उसने एक नए प्रकार के कोरोनावायरस को पाया है। हालाँकि, नवंबर और दिसंबर में वुहान में निमोनिया के कई मामले सामने आए थे, लेकिन 31 दिसंबर वह तारीख थी जब दुनिया का ध्यान रहस्यमयी बीमारी की ओर गया था।
Tags