Type Here to Get Search Results !

पहले मरीज का खास दोस्त ही निकला दूसरा कोरोना पॉजिटिव, इसकी भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं एक कॉमन बात यह भी कि दोनों टिक टॉक वीडियो बनाने के शौकीन


सागर। सागर में कृष्णगंज वार्ड निवासी एक और युवक की कोरोना के दूसरे पॉजिटिव के रुप में पुष्टि हुई है। यह पहले पॉजिटिव मरीज का खास दोस्त है। दोनों इसी वार्ड में रहते हैं। दोनों टिक टॉक वीडियो बनाते थे। इसी आधार पर इस युवक का सैंपल लिया गया और यह कोरोना का संक्रमित निकला। उसके पिता समेत परिवार के 12 लोगों को अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। इनकी जांच रिपोर्ट रविवार को आएगी।

कृष्णगंज वार्ड में एक और कोरोना पॉजिटिव पी-2 मिला है। पी-2 पहले मरीज पी-1 का खास दोस्त है। ये लोग हर रोज साथ बैठकर गप्पे लड़ाया करते थे। दोनों टिक टॉक वीडियो भी बनाते थे। इसी आधार पर शुक्रवार सुबह पी-2 को दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्री आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल लिया गया था। शनिवार शाम आई रिपोर्ट में वह कोरोना का संक्रमित निकला। पी-2 के पिता समेत परिवार के 12 लोगों को बीड़ी अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। इनकी जांच रिपोर्ट रविवार को आएगी।
रिपोर्ट आने के बाद परिवार में आपस में चले लाठी-पत्थर
जैसे ही पी-2 के परिवार में उसके पॉजिटिव होने की खबर पहुंची तो परिवार के लोग आपस में ही झगड़ने लगे। दो पक्षों में आपस में पत्थर, बाल्टी और लट्‌ठ चले। इसी दौरान पुलिस को खबर मिल गई। पुलिस ने पूछा तो घर वालों ने बताया कि हम लोगों के बीच बाइक रखने पर से विवाद हो गया था। पुलिस ने इन लोगों को शांति बनाए रखने की समझाइश दी। पी-2 के करीबियों के अनुसार उसके पिता पुराने जमाती हैं। हालांकि काफी समय से उन्होंने जमात में जाना बंद कर रखा है। लेकिन वे अभी भी यहां आने वाले जमायतियों से मिलते रहते थे। फिलहाल पी-2 अपने पिता के साथ वेल्डिंग का काम करता था। उसकी गोपालगंज में झंडा चौक पर दुकान है।
जमातियों से संपर्क की आशंका
दूसरे पॉजिटिव मरीज के टिक टॉक वीडियो भी हैरान करने वाले है। उसने ओवैसी के भड़काऊ भाषण पर टिक टॉक का वीडियो बनाया है। ये एक नही कई है। वही यह भी बताया जा रहा है कि उक्त युवक जमातीयों के संपर्क में भी है। स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व में कुछ जमाती लोगों ने उसे कोरोना की जांच कराने के लिए भी कहा था। वहीं दूसरा टेस्ट पॉजिटिव आने से अब पूरा वार्ड संक्रमण की चपेट में नजर आ रहा है। बता दें कि 7 अप्रैल को पहला पॉजिटिव केस इसी वार्ड में मिला था और 11 दिन बाद दूसरा पॉजिटिव मरीज मिला है। इतने दिनों में यह मरीज कई लोगों के संपर्क में रहा है और इसके जरिए संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने वार्ड के सभी लोगों का फिर से सर्वे करने के निर्देश दिए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.