Type Here to Get Search Results !

वाराणसी- नीलू सिंह, गुरुप्रसाद व इन्दू मौर्या


वाराणसी। वाराणसी-कोरोना आपदा में वराणसी जनपद के लिए वरदान साबित हो रहे एंटी करप्शन एण्ड क्राईम ब्यूरो ऑफ इंडिया ने आज 22 वें दिन भी असहाय एवं जरूरतमंदों तक राशन एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। आपको बता दें कि अपनी पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्यों का पालन करते हुए एन्टी करप्शन एण्ड क्राईम ब्यूरो ऑफ इंडिया द्वारा संचालित दलित एवं मलिन बस्तियों को चिन्हित कर 1500 से अधिक परिवारों तक भोजन एवं खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम किया है। संचालिका नीलू सिंह ने बताया कि कोरोना जैसी संक्रामक आपदा से बचाव के तरीके बताते हुए बस्तियों को चिन्हित कर लॉक डाउन के दूसरे दिन से खाद्यान्न का वितरण कर रही है। कार्य में और तेजी लाने के लिए मोबाइल फूड वैन भी संचालित कराई जा रही है। लगातार वितरण के क्रम में आज अख्ता, बेनीपुर, शत्संग नगर कालोनी, महादेव मंदिर टोला में पहुंचकर प्रशासनिक कर्मचारियों, चिकित्सा कर्मियों समेत समस्त जरूरतमंदों को भोजन कराते हुए बस्तियों में भी भोजन पहुंचाया। वितरण में आटा, दाल, चावल, आलू, प्याज, मंजन, साबुन, सब्जी मसाला, तहरी, चाय, बिस्किट, पानी अन्य वस्तुओं का वितरण किया गया।पानी टंकी समेत अन्य स्थानों में राशन का भी वितरण किया गया जिसमें 25 परिवारों को दिया गया। प्राप्त कर्ताओं में प्रमिला, मेवालाल, रमाशंकर राजपूत, सुनील, मेघा लाल, महेंद्र, सुशीला देवी, अंजली देवी सहित सैकड़ों लोगों को खाद्यान्य मिला। वितरण कर्ताओं में नीलू सिंह, गुरु प्रसाद, इन्दू मौर्या,  आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.