उपार्जन केन्द्र पर सोशल डिस्टंेशन का उल्लघंन
बेगमगंज। नगर के कृषि उपज मंडी में बनाए गए समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र पर किसान सोशल डिस्टंेश का पालन नहीं कर रहे है केन्द्र प्रभारी के प्रयासों के बावजूद किसान एकत्रित हो जाते है। एक किसान का गल्ला पूरी तरह तुलने के बाद दूसरे किसान का नंबर आता है तौल कांटे यदि अधिक हो तो यह समस्या हल हो सकती है। तौल समय पर नहीं हो पाने के कारण किसान एकत्रित होकर अपनी बारी पहले लगाने के लिए एकत्रित हो रहे है जो सोशल डिस्टंश का सीधा सीधा उल्लघंन है।
