Type Here to Get Search Results !

महिला बाल विकास विभाब बांट रहा मास्क व सेनेटाइजर


  • ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना महामारी से बचाव के लिए विशेष जन जागृति के लिए किया सम्मानित 


                                                 मास्क लगवाकर सेनेटरााइज देते हुए

बेगमगंज। कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए दूरस्थ ग्रामीण अंचल के गांव में सजगता एवं जागरूकता लाने के उद्देश्य सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ,सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा उल्लेखनीय काम किए जाने पर ग्राम पंचायत द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नादरा खान  विशेष अत्थित में ग्राम पंचायत फतेहपुर की सरपंच  मोती बाई पटेल , सचिव   भारती पटेल ,  सहायक सचिव एवं ग्राम पटेल पूरन सिंह के द्वारा फतेहपुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माया श्रीवास्तव , उपकेंद्र कार्यकर्ता प्रीति गुर्जर ,  शांति बाई रावत , ग्राम पचीपुरा की कार्यकर्ता रामसखी लोधी ,  आशा कार्यकर्ता बबीता पाल और ग्राम स्वच्छता अभियान की प्रियंका विश्वकर्मा इत्यादि के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र के ग्रामों में कोरोनावायरस से बचाव एवं सावधानी और उपाय के लिए जन जागृति फैलाने और सभी को सचेत करने समय-समय पर बाहरी प्रवासियों के आने की सूचना प्रशासन को देने में सजगता बरतने के लिए । ग्राम पंचायत की ओर से पुष्प मालाओं से उनका स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की गई । परियोजना अधिकारी नादरा खान द्वारा उन्हें सैनिटाइजर , मास्क , ग्लब्स भेंट किए गए ।इस अवसर पर मौजूद ग्रामवासियों द्वारा सभी कार्यकर्ताओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनके काम की सराहना की गई।