ज्ञापन सौंपते किसान शक्ति के लोग
बेगमगंज। गेहूूं उपर्जान केन्द्र ध्वाज पर तौल कांटे और एसएमएस की संख्या बड़वाने के लिए जय किसान शक्ति ने एसडीएम संजय उपाध्याय को सौंपकर व्यवस्थाएं कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि गेहूॅ उपार्जन केन्द्र एलएसएस बेगमगंज के द्वारा ग्राम ध्वाज केन्द्र क्र. 1 व 2 पर उपार्जन कार्य चल रहा है लेकिन दोनो केन्द्रों पर तोल कांअे कम होने के कारण से तुलाई समय पर नहीं हो पा रही है साथ ही केन्द्र पर प्रभारी द्वारा किसानों को आने वाले एसएमएस कम कर दिए जाते है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि समय पर किसानों की उपज की तौल नहीं हो पाएगी। उपार्जन का कार्य 25 मार्च के स्थान पर 15 अप्रैल से प्रारंभ हो पाया है इस प्रकार लगातार एसएमएस कम करवाने से कई किसानों का गेहूॅ उपार्जन मंे नंबर ही नहीं आ पाएगा और समय सीमा पूर्ण हो जाएगी। दूसरी ओर बेमौसम बारिश ने भी किसानांे को चिंता मंे डाल दिया है वहीं किसानों की फसल के साथ सूखे अवशेष/कुशी आने पर भी किसानों को परेशान किया जा रहा है कि इसकी छनाई करों जबकि अन्य केन्द्रों पर कोई परेशानी नहीं हो रही है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि ध्वाज उपार्जन केन्द्र पर तौल कांटे बढ़वाए जाएं ताकि किसानों की उपज जल्द तुल सके ओर एसएमएस की संख्या बढ़ाई जाए ताकि समय सीमा में किसानों तक एसएमएस पहुंच सकें और वे अपनी तुलाई करा सकें।
ज्ञापन सौंपने वालो ंमें बालगिरी गोस्वामी, डा. रवि शर्मा, सौरभ शर्मा, लाल साहब यादव, ओंमकार सिंह, प्रदीप करोलिया सहित अन्य लोग शामिल है।
