मुंबई। सोनम कपूर और आनंद आहुजा लॉकडाउन के बाद से ही दिल्ली में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। कुकिंग और वर्क आउट वीडियोज के बाद सोनम ने अब अपनी शादी की दूसरी सालगिरह की एक झलक शेयर की है। इसमें वो आनंद आहूजा से गिफ्ट पाकर काफी एक्साइटेड होती दिख रही हैं। 'जोया फैक्टर' एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके हाथों में नाइनटेंडो ब्रांड का वीडियो गेम नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'आनंद आहुजा मुझे बहुत अच्छे से जानते हैं। लव यू सो मच'। सोनम के अलावा आनंद ने भी इंस्टाग्राम से स्टोरी शेयर करते हुए उन्हें बेवकूफ कहा है। उन्होंने गिफ्ट पाकर खुश हो रहीं सोनम का वीडियो री शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी छोटी सी मूर्ख, बेवकूफ, कॉम्पेटेटिव, खरगोश, क्वीन। हैप्पी लगभग एनिवर्सरी'।
शादी की सालगिरह पर आनंद ने दिया सोनम कपूर को स्पेशल गिफ्ट
मई 07, 2020

Tags