Type Here to Get Search Results !

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कोरोना के बीच 25% दर्शकों को स्टेडियम में आने की मंजूरी दी


नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी-20 वर्ल्ड कप होने की उम्मीदें बढ़ गईं हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने देश में खेलों की वापसी को लेकर अहम घोषणा की। हालांकि शुरुआती फेज में 25% दर्शक ही स्टेडियम आ सकेंगे। उन्होंने कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी दी कि यह बदलाव खेल प्रतियोगिताओं, फेस्टिवल और कॉन्सर्ट पर लागू होंगे। जिस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 40 हजार है, वहां शुरुआत में 10 हजार दर्शक (25%) ही आ सकेंगे।

मॉरिसन ने आगे कहा कि इसके लिये बड़ा और खुला स्थान होना चाहिए। इसमें सीटें भी उचित दूरी पर होनी चाहिए। इसमें टिकट देने की जरूरत होगी ताकि लोग समझ सकें कि कितने लोग उस कार्यक्रम में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों की मदद से सार्वजनिक स्थलों के लिए नियम बनाए जा रहे हैं। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.