नई दिल्ली। बीसीसीआई ने कोरोनावायरस की वजह से टीम इंडिया का जून-जुलाई में होने वाला श्रीलंका दौरा टाल दिया है। बोर्ड के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम अगस्त में जिम्बाब्वे दौर पर भी नहीं जाएगी।
24 जून से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को 3 वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी थी, जबकि जिम्बाब्वे दौरे पर 3 वनडे खेलने थे। दोनों देशों के बीच यह सीरीज 22 अगस्त से होनी थी।
