बेगमगंज। शासकीय कर्मचारी शासन की राशि का दुरूपयोग करने मंे जरा भी दरेग नहीं करते है। एक शासकीय स्कूल परिसर की पहले से ही तार फेंसिग होने के बावजूद उसे हटाकर दूसरी तार फंेसिंग कर शासकीय राशि का दुरूपयोग किया गया और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया।
उत्कृष्ट स्कूल परिसर मंे संचालित नवीन शाहपुर स्कूल परिसर की पहले से ही तार फंेसिंग सीमेंट के पोल के सहारे लगी हुई थी। लेकिन शासकीय निधी को खर्च करने के चक्कर में शाला प्रबंधन ने पत्थर के चीरों के साथ दूसरी तार फेंसिग करवा कर राशि का दुरूपयोग किया ओर शिक्षा के कर्णधार इससे अन्जान बने रहे पहले वाली तार फेसिंग के तार निकालकर और सीमेंट के पोल हटाकर पत्थर के चीरांे में तार बांधकर फेसिंग करली गई।
जब पहले से ही तार फेसिंग से परिसर सुरक्षित था तो अलग से तार फेसिंग करने की क्या आवश्यकता आन पड़ी थी उक्त राशि से परिसर मंे अन्य कार्य भी कराए जा सकते थे परिसर का सीसी करण भी कराया जा सकता था जिससे बरसात में बच्चों को कीचड़ से निजात तो मिलती ही उन्हें सर्दियों में बाहर बैठकर धूप लेने की सुविधा भी हो जाती। अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस पर क्या संज्ञान लेते है।
