बेगमगंज। नगर के लोगो को भरपूर शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके इसके लिए सीएमओ भैयालाल सिंह ने सेमरी नदी के सुमेर पर बने बैराज व इन्टेक्सवेल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। तथा पानी के स्टोरेज की जानकारी ली ताकि जून के माह में भी नागरिकांे को बराबर पानी उपलब्ध कराया जा सके। वहां मौजूद कर्मचारी को सख्त निर्देश दिए कि पानी का स्टाक थोड़ा भी कम होने पर तत्काल सूचना दी जाए ताकि सेमरी जलाशय से पानी उपलब्ध कराया जा सके।
सीएमओ गढ़ोईपुर स्थित फिल्टर प्लांट पर भी गए ओर वहां उन्होने साफ सफाई और अच्छे ढंग से कराने के साथ बराबर सफाई रखने और जहां जहां मरम्मत कराना है या अन्य कार्य किए जाने है उसके लिए उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया तथा पानी के फिल्टर करने के तरीके व उपकरणांे का भी निरीक्षण किया। उन्होने नदी से आने वाले पानी और फिल्टर के बाद के पानी का निरीक्षण किया। आंधी तूफान से जल को सुरक्षित रखने के उपाय और अधिक करने के निर्देश भी दिए।