Type Here to Get Search Results !

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कोविड टीकाकरण मे लोगो को भारी परेशानी का करना पड रहा है सामना

सी एम ओ अमेठी का अक्सर बंद मिलता है सो ओ जी नंबर

योगी सरकार की मंशा व सांसद  स्मृति ईरानी के  प्रयासो पर पानी फेरता स्वाश्थ्य विभाग

अमेठी। अमेठी चिकित्सा की लापरवाही से लोगो को टीकाकरण मे भारी असुविधा का सामना करना पड रहा है  टीकाकरण की नियमावली अमेठी जैसे क्षेत्र के लिए वैसे ही परेशानी का कारण बन गयी है  नेटवर्क की खराब हालत के चलते पंजीकरण आसान नही है यही नही गांव के लोगो को इसके विषय मे जानकारी का बडा अभाव है जिसके चलते टीकाकरण आसान नही है।

विभाग दावा करता है की लोग टीके नही लगवा रहे है जब की हकीकत यह है कि टीका लगवाना भी विभागीय सिस्टम  मे आसान नही है। आज रियलटी चेक मे देखा गया कि संग्रामपुर ,मुसाफिरखाना,सिंहपुर सी एच सी पर ..।साइड पर डोज सो न करने के कारण लोगो को डेट तक नही मिल पा रही है।

केंद्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी पिछले सप्ताह ही अधिकारियो को हिदायत दी थी कि हमारी अमेठी के लोगो को कोई परेशानी नही होनी चाहिए पर यहा तो  कुछ भी सुधरने वाला नही है  स्मृति के जाते ही चिकित्सा विभाग की मन मानी शुरू हो जाती है कोरोना महामारी के बीच कभी यह देखने को नही मिलता कि जिले के डी एम का मोबाइल बंद रहा हो  पर अमेठी के सी एम ओ का मोबाइल  (सो ओ जी) नंबर अक्सर बंद रहता है अगर आप अपनी शिकायत उनके सामने रखना चाहे तो भी आसान नही है