रोजगार नहीं मिला तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पीथमपुर में गया था नोकरी की तलाश में, चार साल आर्मी की तैयारी की, मुख्यमंत्री से की युवाओं को रोजगार देने की अपील, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
राजगढ़/ब्यावरा। तलेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सेहतखेड़ी के एक युवक ने रोजगार नहीं मिलने के कारण आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने मुख्यमंत्री के नाम एक वीडियो बनाया। हालांकि यह घटना 10 जुलाई की है। लेकिन अब वायरल हो रहा है। मोबाइल की जांच करने के बाद पुलिस को यह वीडियो उसके अंदर मिला था। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
![]() |
| वीडियो बनाकर फांसी के फंदे पर झूला युवक। |
सेहतखेड़ी में रहने वाला कुंदन राजपूत पिछले 3 सालों से लगातार आर्मी में जाने की तैयारी कर रहा था। जब कहीं भी पोस्ट नहीं निकली तो आर्थिक तंगी के चलते 5 जुलाई को वह इंदौर के पीतमपुर उद्योग नगरी में काम करने के लिए चला गया था। लेकिन स्थाई नोकरी नहीं मिलने के कारण वह निराश था और डेली बेस की नोकरी करने लगा था। फैक्ट्री में अपने आप को बीमार बताते हुए वह 10 जुलाई को घर चला गया। घर जाने के करीब आधे घंटे बाद ही यह वीडियो बनाया और फांसी लगा ली। मोबाइल पर बनाए गए वीडियो को परिजनों ने अन्य लोगों को बताया जिसके बाद यह वायरल हो गया।
सीएम से रोजगार की अपील की
वीडियो में उसने सीएम से रोजगार को लेकर अपील की है। उसने कहा है कि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। वीडियो में अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत के नाम का भी उल्लेख किया। युवक ने आत्महत्या के पूर्व एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें लिखा है मैंने आर्मी में जाने के लिए तैयारी की उम्र 23 वर्ष हो गई लेकिन कोई भर्ती नहीं निकलने के कारण वह बेरोजगार रह गया। सुसाईड नोट में डिफेंस चीफ विपिन सिंह रावत का नाम भी लिखा है और कहा है कि वे जल्दी युवाओं के लिए भर्ती निकालें। नोट में कुंदन ने पुलिस से यह भी आग्रह किया कि यह खत उसके परिजन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दें।
5 बीघा जमीन पर खेती करते है पिता
![]() |
| युवक ने छोड़ा सुसाइड नोट। |
इस बारे जानकारी देते हुए कुंदन के बड़े भाई अनिल राजपूत ने बताया कि कुंदन राजपूत के पिता गांव सेहत खेड़ी में एक किसान है और 5 बीघा जमीन पर खेती करते है। हम दो भाई है। कुंदन बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन उसे आर्मी में जाने का जुनून था। उज्जैन से उसने तैयारी भी की। हमारे इस रिश्तेदार के कहने पर वह पीथमपुर जॉब करने के लिए गया था। डेली बेस का काम मिलने के कारण वह निराश था। हमारे पिता गरीब है। बेरोजगारी के कारण उसने जान दी है।
इनका कहना है
युवक पीथमपुर में रहता था, वहीं उसने आत्महत्या की है। संबंधित थाने में मर्ग कायम है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
-उमाशंकर मुकाती, टीआई थाना तलेन


