Type Here to Get Search Results !

सरकारी तंत्र की लापरवाही से 11 लोगों की हत्या हुई: पटवारी

प्रत्येक परिवार के सदस्य को सरकार नौकरी दे

गंजबासौदा।  दलित बाहुल्य बस्ती में वेदना पूर्ण घटना घटित हुई है इसकेलिए सरकारी तंत्र पूरी तरह जिम्मेदार है सरकारी तंत्र की लापरवाही से 11 लोगों की हत्या हो गई राहत और बचाव दल ने हुए के बगल में खाई नुमा गड्ढा खोदा जिससे पूरा कुआं उसमें धसककर समा गया जिससे कुएं मैं गिरे  लोगों की मौत हो गई।

इसके लिए सरकार को प्रायश्चित करना चाहिए और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी एवं मृतक के परिवार को 51 लॉखरुपए एवं घायलों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देना चाहिए उक्त बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त कर कहा कि सरकार की संवेदनाएं मर चुकी है मृतकों के परिजनों को सहायता की रस्म अदायगी कर के फोटो शेयर किए गए हैं।

ग्रामीणों ने बताई पेयजल समस्या

मृतक परिवारों से मिलने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को ग्रामीणों ने क्षेत्र में जल संकट से अवगत कराते हुए बताया कि कुएं के जमींदोज हो जाने से अब ग्रामीणों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है रहवासियों ने बताया कि यहां 11 साल से नल जल योजना की पानी की टंकी बनी है लेकिन बस्ती पानी के लिए परेशान है इस मौके पर जीतू पटवारी के साथ मौजूद पूर्व विधायक निशंक जैन ने वासियों के सामने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि यदि 7 दिवस के अंदर क्षेत्र की पेयजल समस्या हल नहीं हुई तो वे आमरण अनशन करेंगे लाल पठार क्षेत्र के रहवासियों से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि यह मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे पार्टी प्रत्येक परिवार के साथ खड़ी है उन्होंने पूरी घटनाक्रम की  मजिस्ट्रियल जांच कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि घटनाक्रम के लिए दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा इस मौके पर उनके साथ विधायक कुणाल चौधरी एवं पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।