Type Here to Get Search Results !

ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट की नकल कर बच्ची ने वेटलिफ्टिंग की

नई दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक के पहले दिन भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू भारत लौट चुकी हैं। मीरा इस ओलिंपिक में अब तक भारत के लिए मेडल जीतने वाली इकलौती एथलीट हैं। देश में उनकी जीत को लेकर खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि मीरा ने आने वाली जनरेशन के लिए एक मिसाल कायम की है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब धमाल मचा रहा है। इसमें एक बच्ची मीराबाई के भार उठाते वक्त की और मेडल जीतने के ऐतिहासिक पल की नकल करती नजर आ रही है। इस वीडियो को मीरा के साथी वेटलिफ्टर सतीश शिवलिंगम ने शेयर किया है। सतीश ने इसके कैप्शन में लिखा- जूनियर मीराबाई चानू, इसको कहते हैं इंस्पिरेशन। बाद में इस वीडियो पर मीराबाई चानू ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा- क्यूट। मुझे यह वीडियो बेहद पसंद आया। इस वीडियो में बच्ची मीराबाई की तरह हाथ में पाउडर लगाती है और फिर वेट उठाती है। पीछे टीवी में मीराबाई के मेडल जीतने का ऐतिहासिक वीडियो चल रहा होता है।

Tags