Type Here to Get Search Results !

राज कुंद्रा से पहले शादी करने को नहीं तैयार थीं शिल्पा शेट्टी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी 2009 में हुई थी और इस समय उनके दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम वियान और समीशा है। 2018 में हुए एक इंटरव्यू के दौरान राज ने बताया था कि वे कैसे मिले और एक दूसरे के प्यार में कैसे पड़ गए। जब उनसे पूछा गया कि वो शिल्पा से कैसे मिले। तब जवाब में उन्होंने कहा कि यू.के. में 'बिग ब्रदर' जीतने के ठीक बाद वे पहली बार उनकी मैनेजर के माध्यम से शिल्पा से मिले थे। राज ने याद करते हुए बताया कि वो उनके पास एक परफ्यूम बनाने का अइडिया लेकर गए थे, और जब राज ने शिल्पा से पहली मुलाकात में उनकी मां के पैर छुए तभी शिल्पा का दिल पिघल गया था। कुंद्रा इस वक्त पोर्न रैकेट में शामिल होने के आरोप में पुलिस की हिरासत में हैं।

शिल्पा उनके साथ किसी भी प्रकार के रिश्ते में आने के बारे में तैयार नहीं थीं, इस बारे में बात करते हुए राज ने कहा, "मैं कहना चाहूंगा कि वो दीया ले के मेरे पीछे भागी, तुम वही हो जिससे मुझे शादी करनी है, लेकिन वो झूठ होगा। मैं तो हाथ पैर धो के पीछे पड़ गया, एक बार मुझे पता था कि मित्रता का थोड़ा झुकाव था या वह मुझे पसंद करती थी।" राज ने आगे कहा, "मैंने कहा, चलो कोशिश करते हैं। लेकिन उसने कहा, 'राज, यह काम नहीं करेगा।' वह बहुत स्पष्ट थी, उसने मुझे उसे लुभाने का मौका तक नहीं दिया। मैंने कहा, 'क्यों काम नहीं करेगा?' उसने कहा, 'मैं बॉम्बे नहीं छोड़ सकती, मैं भारत नहीं छोड़ सकती, और तुम लंदन में रहते हो'।