Type Here to Get Search Results !

एयरपोर्ट में CISF गार्ड ने पहचान कन्फर्म करने के लिए हटवाया कियारा आडवाणी का मास्क

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म शेरशाह में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज किया गया है जिसे लॉन्च करने के लिए फिल्म की पूरी टीम कारगिल पहुंची थी। कारगिल रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर कियारा आडवाणी के साथ उन्हीं की फिल्म एमएस धोनी का एक सीन दोहरा गया जिससे एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

एयरपोर्ट में सिक्योरिटी चैक के दौरान कियार आडवाणी की पहचान कन्फर्म करने के लिए सीआईएसएफ के गार्ड ने उनका मास्क हटवाया था। एक्ट्रेस ने नियमों का पालन करते हुए अपना मास्क हटाया और आगे बढ़ गईं। इस वाक्ये का वीडियो सामने आते ही हर किसी को कियारा आडवाणी की फिल्म एमएस धोनी की याद आ गई, जहां साक्षी धोनी का किरदार निभाते हुए उन्होंने धोनी का पहचान पत्र मांगा था।