Type Here to Get Search Results !

कृष्णा श्रॉफ ने इबन हायम्स के साथ अपनी रिलेशनशिप को 'फुल पब्लिक' करने पर किया रिगरेट

मुंबई। कृष्णा श्रॉफ, जो इबन हायम्स के साथ अपनी रिलेशनशिप के बारे में काफी ओपन थीं, ने अब अपने ब्रेकअप के बाद सीखे गए सबक का खुलासा किया है। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पेज पर इबन के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती थीं। पर अब अपने ब्रेकअप के बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए कृष्णा श्रॉफ ने कहा कि पहली चीज जो उन्होंने सीखी वो यह है कि उन्हें अपने रिलेशनशिप को 'फुल पब्लिक' नहीं करना चाहिए था।

कृष्णा श्रॉफ ने कहा, "मैं रीयल हो जाऊंगी, मुझे कभी समझ नहीं आता कि लोग यह स्वीकार क्यों नहीं करते हैं कि वो किसको डेट कर रहे हैं या ऐसा कुछ भी। मैं यह कभी नहीं समझ पाई, यह मेरे लिए एक अनजान चीज की तरह था। मैंने यह सब इसलिए नहीं किया कि मैं शर्मिंदा हूं या कुछ और।"

कृष्णा ने यह भी कहा कि उन्हें लगा कि उन्होंने अपनी इनडिविजुएलिटी को खो दिया है। उन्होंने आगे कहा, "क्योंकि मैंने जो भी किया उसमें मुझे लगा कि मैंने अपनी पहचान खो दी है। सब कुछ हमारे बारे में था और इसने हमें बांधे रखा था। हम एक इंसान थे। और मैं सोचती हूं कि खुद का होना और खुद के होने के लिए पहचाना जाना बहुत जरूरी है। और आपका किसी के साथ होना या फिर किसी और का इसमें शामिल होना जरूरी नहीं है। मेरे पास जो कुछ भी है वह मेरे लिए है, मेरे बारे में है और मेरे अलावा कोई और इसके लिए काम नहीं कर रहा है। इसलिए मैं खुद के लिए, खुद के जैसी और खुद के कारण पहचानी जाना चाहती हूं।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.