Type Here to Get Search Results !

सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी

मुंबई। आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसके बाद सभी फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था सिनेमाघर बंद होने के कारण इस फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा, हालांकि डायरेक्टर संजयलीला भंसाली ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। इस फिल्म को बड़े पर्दे के लिए बड़े पैमाने पर बनाया गया है जिसे सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा, चाहे इसके लिए मेकर्स को कितना भी इंतजार क्यों ना करना पड़े।

स्पॉटबॉय में फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से लिखा गया है, संजयलीला भंसाली फिल्म से बेहद खुश हैं। उन्हें लगता है कि स्केल, विजुअल्स के साइज और इमोशंस के अनुसार गंगूबाई काठियावाड़ी उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म हैं। इसे किसी भी कीमत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.