मुंबई। रामानंद सागर की 1987 के टीवी शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल बड़े पर्दे पर फिर से श्रीराम के रोल में नजर आने वाले हैं। अरुण गोविल ओह माई गॉड के सीक्वल में भगवान राम बनेंगे। गौरतलब है कि OMG 2 का प्रोडक्शन अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार कर रहे हैं, जबकि इसका डायरेक्शन अमित राय कर रहे हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार फिल्म में अरुण गोविल को भगवान राम बनाने के लिए काफी उत्सुक थे। भगवान राम के रोल के लिए अरुण से ज्यादा फैमिलियर कोई दूसरा चेहरा नहीं है। यह एक ऐसा फैसला था जिसे मेकर्स ने मिलकर लिया है।
अरुण पहले राम के किरदार के लिए रिजेक्ट कर दिए थे। वजह थी कि रामानंद सागर को उनकी स्मोकिंग की लत बिलकुल पसंद नहीं आई थी। उनका मानना था कि ऐसी बुरी आदतों वाले व्यक्ति को वह राम कैसे बना सकते हैं लेकिन अरुण ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह इस आदत को छोड़ देंगे। तब भी बात नहीं बनी तो अरुण ने लुक टेस्ट में अपनी मुस्कान का इस्तेमाल किया जो कि काम कर गई और रामानंद सागर उन्हें राम के रोल में साइन करने के लिए मजबूर हो गए।